श्योपुर: मध्य प्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियों का दौर जारी है. इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व वन मंत्री एवं श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामनिवास रावत को सरकार ने अब बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.
मध्य प्रदेश वन विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन ने मध्य प्रदेश राज्य वन विकास लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 94 की शक्तियों का उपयोग करते हुये रामनिवास रावत को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है.

अहम पदों पर रह चुके हैं रामनिवास रावत
रामनिवास रावत का नाम मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार है. वह अपनी विजयपुर विधानसभा सीट पर छह बार विधानसभा का चुनाव लड़कर विधायक चुने गए. मूलत कांग्रेस में लंबे समय तक रहे रावत कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं. आधिकारिक तौर पर मोहन सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. रामनिवास रावत दिग्विजय सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर भी रह चुके हैं.
रामनिवास रावत का चुनावी सफर
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच उनका दबदबा और रुतबा इतना है कि जब विधानसभा के चुनाव होते हैं तो रिजल्ट पहले से तय होता है. रावत ने जीवन का पहला विधानसभा चुनाव 1990 में लड़ा, 1993 में वे एक बार फिर विधायक चुने गए. अपने दूसरे विधायक के कार्यकाल के दौरान दिग्विजय सरकार में उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर का पद मिला, इसके बाद उन्होंने 2003 का चुनाव भी लड़ा जब बीजेपी की सरकार बनी थी. लेकिन विजयपुर में जनता ने एक बार फिर कांग्रेस से लड़े रामनिवास रावत को ही चुना था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
