रांची: राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को जंगल राज की संज्ञा दी है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में कानून नाम की चीज नहीं है और मुख्यमंत्री विदेश घूम रहे हैं. उन्होंने कहा राजधानी से दो मासूमों का अपहरण हुए 13 दिन हो चुके हैं, अभी तक बरामद नहीं हुआ है.
पद्मभूषण कड़िया मुंडा से अपराधियों ने मांगी रंगदारी
सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पद्मभूषण कड़िया मुंडा से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है. आखिर पुलिस प्रशासन क्या कर रही है. उन्होंने कहा कि इससे अधिक दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि एक वरिष्ठ भाजपा नेता जो लोकसभा का डिप्टी स्पीकर रहा है, उसे धमकी दी जा रही है. सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं करा पा रही है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है.हेमंत सरकार पूरी तरह सर्कस है: दीपक प्रकाश
सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को सर्कस बताते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी काम सही से नहीं हो पा रहा है. इसलिए पूरी तरह से कानून व्यवस्था चरमराई हुई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. साथ ही कहा कि अगर सरकार सही से नहीं चला पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. इधर राजधानी के धुर्वा से गुम हुए दो बच्चे अंश और आंशिका को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई है. इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा मंगलवार को एसएसपी आवास का घेराव किया गया.
बीजेपी युवा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन से गुम हुए दोनों बच्चे को जल्द बरामद करने की मांग की है. इधर गुम हुए बच्चों के परिजन से मिलने आजसू प्रमुख सुदेश महतो मंगलवार को धुर्वा पहुंचे और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर नाराजगी जताई. पुलिस प्रशासन के द्वारा गुम हुए दोनों बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर जानकारी देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की गई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
