पश्चिम बंगाल विधानसभा से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के जिला संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. उत्तर कोलकाता के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को उत्तर कोलकाता जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है, जबकि बीरभूम के हैवीवेट नेता अनुब्रत मंडल के भी पर कतर दिए गए हैं. अनुब्रत मंडल अब बीरभूम तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नहीं रहेंगे. अब बीरभूम में जिलाध्यक्ष पद ही नहीं रहेगा. इसे हटा दिया गया है.
तृणमूल द्वारा शुक्रवार को जारी जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची जारी की गयी है. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी की नेता ममता बनर्जी द्वारा गठित कोर कमेटी बीरभूम जिले में पार्टी के संगठन की देखभाल करेगी. हालांकि, अनुब्रत अभी भी नौ सदस्यीय समिति में हैं. हालांकि, जिले में पार्टी अध्यक्ष का पद बरकरार है. रामपुरहाट विधायक आशीष बनर्जी उस पद पर हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad