MLA Raman Arora ने खासम-खास को भी दिखाया था अपना रंग, ऐसे बनाई दूरी

पंजाब

जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी के रहने वाले अपने खासम-खास गौरव अरोड़ा की नगर निगम चुनावों में टिकट काटकर उसके साथ धक्केशाही की थी, जिसके बाद गौरव ने विधायक से पूरी तरह से दूरी बना ली। हालांकि यह गौरव अरोड़ा वही है, जिसने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले ही 2021 के अंत में कांग्रेस के अलविदा कहकर आप दामन थाम लिया था और रमन अरोड़ा को विधायक बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की थी। उस समय गौरव अरोड़ा तथा किन्नु के अलावा कोई भी रमन अरोड़ा के साथ नहीं था।

गौरव निगम चुनावों की तैयारी करता था और उससे लोकसभा चुनावों के समय जब उसने आप से नाराज होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी तो विधायक रमन अरोड़ा और उसका समधि राजू मदान रातो-रात गौरव को वापिस आप में ले आए थे। इसके बावजूद भी जब नगर निगम चुनाव आए तो विधायक रमन अरोड़ा ने गौरव अरोड़ा की टिकट काट दी। उसके बाद भी गौरव किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हुआ लेकिन रमन अरोड़ा से जरूर दूरियां बना लीं। निगम चुनावों के बाद उसे कभी देखा भी नहीं गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry