भोपाल: मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल (हनी) और उनके परिवार पर मामला दर्ज हुआ है। विधायक की बहु काम्या ने आरोप लगाया कि भाई को MBA बताकर शादी कराई गई और पति 8वीं फेल निकला है। काम्या सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है विधायक के भाई की पत्नी ने पूरे परिवार पर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर भोपाल के महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल, उनकी पत्नी शिल्पा सिंह बघेल, सास चंद्रकुमारी सिंह, बहन शीतल सिंह और पति देवेंद्र सिंह बघेल के नाम शामिल हैं। काम्या सिंह का कहना है कि दहेज में लग्जरी कार न देने पर उनके साथ मारपीट की गई। काम्या ने बताया कि शादी से पहले उसे बताया गया था कि उसके होने वाले पति देवेंद्र सिंह बघेल MBA पास हैं, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वे केवल 8वीं कक्षा तक पढ़े हैं।

पुलिस ने विधायक और उनके परिवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 351(2), 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत एफआईआर दर्ज की। बता दें कि यह एफआईआर 13 मई को दर्ज हुई थी। लेकिन मामला आज सामने आया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
