मध्य प्रदेश के इंदौर में शूटिंग कोच मोहसिन खान की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं. उसके खिलाफ अब एक और FIR दर्ज की गई है. शुक्रवार को एक और पीड़िता सामने आई और उसने मोहसिन खान पर तंत्र-मंत्र के बहाने धोखाधड़ी का आरोप लगाया. पीड़िता का आरोप है कि मोहसिन खान ने शूटिंग रेंज का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये की ठगी की.
पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहसिन खान के खिलाफ अब कई पीड़ित महिलाओं ने आवाज उठानी शुरू कर दी है.मोहसिन के खिलाफ 7वीं एफआईआर दर्ज कराने वाली पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ समय पहले टेलीकालिंग कंपनी के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकेडमी में काम करने वाली महिलाओं की जरूरत है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
