Ludhiana Station पर नहीं आएगी Trains! 29 जून तक लिया गया फैसला, पढ़ें List…

पंजाब

जालंधर: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास व मेंटेनेंस कार्य के चलते दर्जन से अधिक ट्रेनों की सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। यह बदलाव 22 मार्च से 29 जून तक लागू रहेगा। इसके तहत 15 ट्रेनों की सेवाएं अस्थायी रूप से रद्द, 2 शॉर्ट टर्मिनेट और 2 शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी। फिरोजपुर मंडल के मुताबिक 54051-54052 लुधियाना-फिरोजपुर कैंट, 14614-14613 फिरोजपुर कैंट से साहिबजादा अजीत सिंह नगर के बीच चलने वाली रेल सेवाएं रद्द रहेंगी।

वहीं, 23 मार्च से 30 जून तक 14629-14630 फिरोजपुर कैंट से चंडीगढ़ के बीच की सेवाएं भी रद्द की गई हैं। इसी तरह, 54603 हिसार से लुधियाना और 54604 लुधियाना से चूरू जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी बंद रहेगा।54053 जाखल से लुधियाना और 54054 लुधियाना से जाखल, 64523 अंबाला कैंट से लुधियाना और 64522 लुधियाना से अंबाला कैंट के बीच की सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, 54605 चूरू से लुधियाना, 54606 लुधियाना से हिसार और 54635 हिसार से लुधियाना जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी बंद रहेगा।

कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। 54576 लोहियां खास से लुधियाना और 74966 लोहियां खास से लुधियाना आने वाली ट्रेनों को फिल्लौर पर समाप्त किया जाएगा। वहीं, 74967 लुधियाना से लोहियां खास जाने वाली ट्रेन अब फिल्लौर से शुरू होगी। 54634 लुधियाना से भिवानी जाने वाली ट्रेन 23 मार्च से 30 जून तक हिसार से चलेगी। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उक्त ट्रेनों के संचालन में बिना सूचना के बदलाव किया जा सकता है, इसलिए यात्रा से पहले अपने ट्रेन स्टेटस की जानकारी अवश्य लें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry