Social Media पर ये काम करने वाले सावधान! रद्द हो सकता है License

पंजाब

मोहाली: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो अपलोड कर गन कल्चर को प्रोमोट करने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर सोशल मीडिया सैल नजर बनाए हुए हैं। जिले के ऐसे लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी गई है। जैसे जैसे ऐसे लोगों की पहचान हो रही है, तुरंत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उसकी सशस्त्र लाइसैंस को रद्द करवाने की कार्रवाई भी शुरू होगी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
इंटरनैट मीडिया पर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में मटौर थाना पुलिस ने गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला सोशल मीडिया सैल की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 125 और 223 के तहत दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया सैल के इंचार्ज की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम पर गुरी चहल नाम की एक आई.डी. से गन कल्चर को प्रोमोट करती हुई एक वीडियो पोस्ट की गई थी। वीडियो में आरोपियों को पुलिस की वर्दी पहने मुलाजिमों के साथ गन कल्चर को प्रोमोट करते हुए दिखाया गया है। शिकायत के साथ वीडियो की कॉपी को भी प्रमाण के तौर पर जोड़ा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *