Ludhiana DRI Action: फगवाड़ा में डीआरआई का बड़ा एक्शन, बस से 11.2 करोड़ की हेरोइन बरामद; 4 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब

लुधियाना: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। खुफिया तंत्र से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर केंद्रीय एजेंसी ने यह सफलता हासिल की है।

अमृतसर से आ रही बस से 11.2 करोड़ की हेरोइन जब्त

गुप्त इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई टीम ने अमृतसर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध यात्री बस को बीच रास्ते में रोककर उसकी सघन तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार 4 आरोपियों के कब्जे से कुल 5.6 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की गई। अंतर्राष्ट्रीय अवैध बाजार में इस जब्त की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 11.2 करोड़ रुपए आंकी गई है। सभी चार गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

तस्करी के नेटवर्क और मुख्य सरगना की तलाश में जुटी टीम

फिलहाल डीआरआई की विशेष टीम रिमांड पर लिए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह भारी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किस ठिकाने या व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। इसके अलावा, इस ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों और कथित सरगना की पहचान करने के लिए भी लगातार पूछताछ जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry