Ludhiana के इस इलाके में गुंडागर्दी, Kia कार में आए बदमाशों ने…

पंजाब

लुधियाना:  फोकल प्वांइट  के इलाके नीची मंगली में बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी का मामला सामने  आया है। यहां लुटेरों ने एक साइकिल सवार को रोक कर लूट लिया,फिर उसके साथ मारपीट की। जब इलाके के लोग  इकठ्ठा हुए तो आरोपियों ने दो हवाई फायर कर दिए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल व्यक्ति जसबीर सिंह को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

नीची मंगली के सरपंच परमिन्द्र सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है। बदमाश एक Kia कार में थे, जिन्होंने जसबीर सिंह को बहुत पीटा। आरोपियों के पास गन थी, जिससे उन्होंने हवाई फायर किए। पुलिस से पता चला कि आरोपी लुटेरे थे, जोकि समराला से कार लूट कर आए थे। इसके अलावा आरोपियों ने और भी वारदाते की। मौके पर पहुंच कर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry