Khandwa School Principal Suspended: खंडवा में छात्रों से राजनीति पर बुलवाने का मामला: पटाजन स्कूल के प्राचार्य सस्पेंड, संभागायुक्त का बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटाजन के प्राचार्य संदीप यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश संभागायुक्त ने दिए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर ऋषव गुप्ता की रिपोर्ट पर की गई है। विदित हो कि तीन दिन पहले शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पटाजन में प्रार्थना सभा के दौरान कुछ बाहरी लोगों द्वारा छात्रों से सामाजिक-राजनीतिक संदेश बुलवाकर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया था।

📹 पर्यावरण के बहाने घुसे थे बाहरी लोग, नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक के आंदोलन पर बुलवाया

बताया गया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों से कहा कि वे ‘स्वच्छता पखवाड़े’ और ‘पर्यावरण संरक्षण’ के संबंध में बच्चों को जागरूक करना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने पर्यावरण के बजाय नीट परीक्षा पेपर लीक, सोनम वांगचुक के आंदोलन और अन्य राजनीतिक विषयों पर बात करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा विद्यालय में लगी महापुरुषों की तस्वीरों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पूरे मामले का शिकायती आवेदन रोशनी चौकी पुलिस को भी दिया गया था।

🏫 एसडीएम की जांच रिपोर्ट में खुलीं अनियमितताएं, हरिश कुमार रजक बने पटाजन स्कूल के नए प्रभारी प्राचार्य

उल्लेखनीय है कि एसडीएम हरसूद ने स्कूल के निरीक्षण के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य संदीप यादव के निलंबित होने पर प्राचार्य का प्रभार इसी स्कूल में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक हरिश कुमार रजक को सौंपा गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry