Kaithal Dowry Death: कैथल में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, चीखती रही मासूम और दरिंदा बना रहा ससुराल पक्ष

हरियाणा

कैथल : कैथल में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां ससुराल वालों ने 31 वर्षीय विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाहिता से मारपीट करने की CCTV वीडियो में आवाज भी साफ-साफ सुनाई दे रही है।

विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि सुसराल पक्ष शुरू से ही पैसे की डिमांड करता आ रहा है। पैसे देने के बाद भी हमारी बेटी को पीट-पीटकर मार दिया जिसकी CCTV वीडियो भी सामने आई हैं। छोटी बहन और मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस से मांग है तो सिर्फ न्याय की। मामले में पुलिस ने हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

इस घटना के संबंध में ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ हत्या संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कैथल की ज्योति का 10 साल पहले गांव ड्यूलयानी के सुरजीत के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही सुरजीत ज्योति के परिवार से पैसे देने की डिमांड करता था पैसे न देने पर ज्योति साथ मारपीट और उसको ले जाने की बात करता था।

देश में तमाम कानूनों के बावजूद दहेज की प्रथा और इसकी वजह से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैथल की ज्योति की मौत ने एक बार फिर इस सामाजिक कलंक को उजागर कर दिया है। न तो दहेज की प्रथा नई है और न ही इसके नाम पर होने वाली मौतें या हत्याएं। तमाम कानूनों के बावजूद अब तक इस सामाजिक कलंक से बेटियों को निजात नहीं मिल सकी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry