Jharkhand Assembly Election 2026: झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, प्रदेश के कद्दावर नेताओं को सौंपी कमान; क्या बदलेगा समीकरण?

झारखण्ड

रांचीः असम, प. बंगाल सहित देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हो रहे विधानसभा चुनाव पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं. जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं उसमें असम और प. बंगाल सबसे महत्वपूर्ण हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं उसमें असम, प. बंगाल, केरल, तमिलनाडु शामिल हैं. इसके अलावा एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी भी शामिल है.

पुडुचेरी में भी बीजेपी की खास नजर

इन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा असम में अपनी सत्ता बनाए रखना चाहती है, जबकि बंगाल जीतना या कम से कम वहां अपनी स्थिति बेहतर करना चाहती है. वहीं केरल और तमिलनाडु में पार्टी अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है. इन पांच राज्यों में से सिर्फ असम ही बीजेपी के ‘कम्फर्ट जोन’ में है जहां कमल खिला हुआ है. बाकी राज्यों में खासकर केरल और तमिलनाडु में पार्टी बेहतर करने के प्रयास में है. पुडुचेरी में बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनावों में छह सीटें जीती थीं. केंद्र शासित प्रदेश होने के बावजूद वहां के विधानसभा चुनाव पर पार्टी की खास नजर है.

झारखंड बीजेपी के नेताओं को खास जिम्मेदारी

झारखंड बीजेपी इन राज्यों में होने वाले चुनाव में अहम भूमिका निभाने की तैयारी में है. पार्टी ने सबसे ज्यादा अब तक प. बंगाल में झारखंड बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं की इलेक्शन में ड्यूटी लगाई है. झारखंड से सटे होने के कारण प. बंगाल के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी सहित कई बड़े नेता अब तक प्रवास कर चुके हैं.

कई पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष को जिम्मेदारी

पार्टी ने अब तक 40 से अधिक बड़े नेता, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, सांसद को प. बंगाल, असम एवं अन्य चुनावी प्रदेश की जिम्मेदारी दी है. जिन भाजपा नेता को जिम्मेदारी दी गई है उसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश जैसे नेता शामिल हैं.

बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कई राज्यों के दौरे पर

भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक कहते हैं कि जब भी किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होते हैं, वहां दूसरे राज्य से भाजपा कार्यकर्ता सहयोग करने के लिए जाते हैं. इसी के तहत इस बार भी बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता प. बंगाल सहित अन्य राज्य का दौरा कर रहे हैं. भाजपा नेता दीनदयाल वर्णवाल असम में दोबारा बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहते हैं कि प. बंगाल में सत्ता परिवर्तन होगा और वहां भाजपा की सरकार बनेगी, जिसमें झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता अहम भूमिका निभायेंगे.

भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिन्हें जो जिम्मेदारी दी जा रही है उसी के तहत कार्यकर्ता और नेता वहां जाकर कार्यभार संभालेंगे. बहरहाल असम में भाजपा जहां अपनी सरकार को फिर से लाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है, वहीं प. बंगाल में कमल खिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry