जालंधर : पंजाब में नगर निगम मेयर बनने से पहले जालंधर में बड़ी हलचल देखने को मिली है। जालंधर में एक बार फिर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार मेयर बनने से पहले मौजूदा पार्षद ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है।
जालंधर कैंट से मौजूदा पार्षद सत्या रानी को कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि, सत्या रानी ने वार्ड नंबर 17 से भाजपा की टिकट से चुनाव जीता था और उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान उन्हें पार्टी में शामिल करके सम्मानित किया गया। नगर निगम चुनावों के नतीजो के बाद से ही मेयर को लेकर पेच फंसा हुआ है। चुनावों के नतीजों के बाद कई पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अब आम आदमी पार्टी के पास शहर में मेयर बनाने के लिए एक पार्षद बढ़ गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
