जालंधर : जालंधर में अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। कमिश्नेरट पुलिस व बदमाशों में क्रॉस फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि संगठित अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने क्रॉस फायरिंग में संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नेरट पुलिस ने कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को क्रॉस फायरिंग के बाद गिरफ्तार किया हैं, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कमिश्ररेट पुलिस की कार्रवाई के दौरान खुद कमिश्नर स्वप्न शर्मा (commissioner Swapan Sharma) भी मौके पर पहुंचे
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार गिरोह के दोनों सदस्य कौशल-बंबीहा गिरोह के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि पंजाब के कई जिलों में कई घिनौने अपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वहीं ये पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को लोजिस्टिक्स सहायता और हथियारों की सप्लाई भी कर रहे थे। अवैध हथियार बरामदगी के ऑपरेशन के दौरान क्रॉस फायरिंग हुई है। पुलिस ने इस दौरान 2 पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
