अमृतसर : सर्दी की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने सर्दी के आगमन को ध्यान में रखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है। इसके साथ ही सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने सभी सरकारी अस्पतालों के अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने सर्दियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के लिए आपातकालीन दवाई, आवश्यक दवाई स्टाक, गर्म कंबल, वार्मर, ब्लोअर, हीटर, रेडियंट वार्मर, वाटर गीजर, गर्म पानी निकालने की मशीन और दरवाजे व खिड़कियों की मुरम्मत आदि की समीक्षा की गई। इसके अलावा सर्द रात में खांसी, जुकाम, दस्त, उल्टी, बुखार, सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की देखभाल और इलाज को लेकर पूरी तरह गंभीर होना चाहिए।
इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन, DDHO डॉ. जगनजोत कौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह, DMC डॉ. गुरमीत कौर, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर, MEIO अमरदीप सिंह और सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad