Jalandhar के इस इलाके में अचानक मच गई भगदड़, जान बचाकर भागे लोग

पंजाब

जालंधर : शहर में बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, रथ से बंधे 2 घोड़े अचानक से बेकाबू हो गए और इधर-उधर भागते हुए गाड़ियों व लोगों से जा टकराए। घटना दोपहर करीब 3 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक के नजदीक की है। ये एरिया काफी व्यस्त रहता है, लोगों की आवाजाही दिन-रात देखने को मिलती है, इस दौरान बेकाबू हुए घोड़ों को देख लोगों में अफरा-तफरा मच गई और वह जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

हादसा इतना भयानक था कि एक घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन सवार 2 लोग गंभीर घायल हो गए। यही नहीं इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गए। बताया जा रहा है कि रथ से बांधे हुए घोड़ कपूरथला चौक की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान अचानक ही वह बेकाबू हो गए और तेजी से इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान वह पुरानी सब्जी मंडी में वाहनों से जा टकराए। टक्कर इतनी भयानक थी कि 2 लोग गंभीर घायल हो गए और एक घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरन्त प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस दौरान घोड़े बेकाबू कैसे हुए और रथ का मालिक कहां पर इस बारे अभी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, इस बारे पुलिस को सूचना दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *