पंचायत चुनाव के बीच सख्त Action! 162 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

पंजाब

संगरूर: जिला चुनाव अधिकारी संदीप ऋषि के दिशा निर्देशों के तहत अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी सुखचैन सिंह पापड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को ग्राम पंचायत चुनाव की पहली रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 162 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा गया है।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है, चुनाव ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के इन अनुपस्थित कर्मचारियों को विभागाध्यक्षों के माध्यम से नोटिस भेजा गया है। 10 अक्टूबर को होने वाली दूसरी रिहर्सल के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *