धनतेरस से पहले पटाखा बाजार में भीड़, बच्चों के लिए नए वरायटी के क्रेकर्स

पंजाब

रायपुर: दीपावली का पांच दिन का पर्व शुरू हो गया है. आज धनतेरस है. इस दिन धन के देवता की पूजा की जाती है. लोग कई सोना चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े बर्तन खरीदते हैं. रायपुर के बाजारों में भी दीपावली की रौनक दिख रही है. डेकोरेटिव्स आइटम के साथ पटाखा बाजार लग गया है. लोगों की भीड़ में पटाखा बाजार में दिखने लगी है.

पटाखा बाजार में कई वरायटी के पटाखे: रायपुर के लाखे नगर चौक स्थित ईदगाह भाटा मैदान में पिछले 20 सालों से पटाखा दुकान सज रहा है. पटाखे की दुकानें 5 दिनों तक इस मैदान में लगाई जाती है. इस साल लगभग 50 पटाखा दुकान लगाई गई है. पिछले साल की तुलना में इस बार भी पटाखों के दाम में 5 से 10% की वृद्धि हुई है. इस बार बच्चों के लिए खास पटाखे बाजार में आए हैं. पटाखा बाजार में जिंगल फाउंटेन बटरफ्लाई, पटाखा स्काई शॉट में फाउंटेन उपलब्ध है. पांडा शॉट जो जलने के बाद पांडा के डिजाइन में दिखेगा.

पटाखे खरीदने आए ग्राहक सोहन ने बताया अच्छी क्वॉलिटी का पटाखा खरीदने के लिए हम यहां पर आए हैं. यहां क्वॉलिटी और प्राइस ठीक है. पटाखा बाजार में अच्छे पटाखे मिलते हैं, सस्ते भी है.

पटाखा दुकानदार डिंपी अजमानी ने बताया “इस बार बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र जिंगल फाउंटेन. बटरफ्लाई स्काई शॉट है. इसके साथ ही पांडा शॉट जो फूटने के बाद पांडा का डिजाइन बनता है, जो बच्चों को एंटरटेनमेंट करेगा. इसमें किसी तरह का कोई आवाज नहीं है केवल लाइटिंग होगी.”

पटाखों का रेट 10 प्रतिशत बढ़ा: पटाखा दुकानदार ओम राव भोसले ने बताया “नए नए पटाखे आए हैं. लोग विश्वास से ले रहे हैं. अच्छी रेंज है. इस बार पटाखों के दामों में कुछ खास रेट नहीं है. खरीदी में हमें 10 प्रतिशत बढ़ा है लेकिन खरीदने आए लोगों को हम कम रेट पर दे देते हैं. यहां पर ग्राहकों के पसंद के हिसाब से उन्हें सही दाम पर पटाखा मिल जाता है.”

पटाखा दुकानदार सईद अख्तर ने बताया “हाथ में फोड़ने वाले अलग-अलग तरह के शॉटस आए हैं. घरों को सजाने के लिए पानी से जलने वाले दिए भी इस बार नए आए हैं. 2000 शॉट्स वाले मेजिक लड़ भी आए हैं. बच्चों के लिए पहले छोटे वाले पॉप पॉप आते थे लेकिन इस बार बड़े वाले पॉप पॉप आए हैं. इसके साथ ही फूटने वाली नाग गोली भी बाजार में आई है. साल दर साल पटाखों के दाम में 5 से 10% की वृद्धि होती है.”

पटाखा दुकानदार आशीष बावनकर ने बताया “इस बार नावेल्टी फटाका आए हैं. अनार में वालकेनो करके नया अनार दाना आया है. जमीन में चलने वाली चकरी, सायरन वाली चकरी के साथ ही डबल कलर वाली चकरी बाजार में आई है. बाजार में सभी पटाखे ग्रीन पटाखे हैं और इसमें मोनो बने हुए हैं.”

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry