जेल प्रशासन की खुली पोल! हवालातियों से नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला जारी, 2 के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब

लुधियाना: जेल प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली के चलते चैकिंग के दौरान हवालातियों से नशीले पदार्थ बरामद होने का सिलसिला लगातार बढ़ता चला जा रहा है। इसी कड़ी के चलते 2 हवालातीयों से नशीले पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी हवालाती सुमित खन्ना पुत्र जसपाल खन्ना से 16 ग्राम सुल्फा, हवालाती रमनदीप सिंह पुत्र राज कुमार से 1.5 ग्राम सफेद रंग का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस व प्रिजन एक्ट की धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry