एमपी के जबलपुर में बरगी बांधी में एक क्रूज डूबने से बड़ा हादसा हुआ। घटना के दौरान क्रूज में 45 लोग सवार थे। तेज हवाओं के चलते क्रूज असंतुलित होकर पलट गया। घटना में अब तक 9 शव मिल चुके हैं। अन्य की तलाश जारी है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार जनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। वे दोपहर 4 बजे जबलपुर पहुंच सकते हैं।
वहीं, इस हादसे में बची दिल्ली की एक महिला ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि जब शाम के समय अचानक मौसम खराब हुआ, तब क्रूज पर किसी भी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। जब पानी अंदर घुसने लगा, तब जल्दबाजी में स्टोर रूम खोलकर जैकेट निकाली गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और क्रूज पलट गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया। अब तक इस हादसे में 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। क्रूज के मलबे को काटने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि अंदर फंसे लोगों तक पहुंचा जा सके। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और मंत्री मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और कहा है कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है तथा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
