इंदौर। इंदौर शहर में महू नाका चौराहे पर शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान भाजपा नेता के साथ विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे की बाइक को पुलिसर्मियों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो पुलिसकर्मी ने हाथ उठा दिया। इस घटना के बाद विवाद और बढ़ गया।
वीरेंद्र शेडगे भाजपा विधानसभा 4 के प्रभारी हैं। इस घटना के बाद नेता के समर्थक बड़ी संख्या में महू नाका चौराहे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। उन्होंने टीआई राधा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई कर हटाने की मांग की।
हंगामे के दौरान पुलिसकर्मी स्थिति संभालने में लगे रहे। समर्थकों का आरोप था कि पुलिसकर्मी शेडगे पर बाइक चलाते हुए मोबाइल पर बात करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में ऐसा कुछ नजर नहीं आया।
टीआई को सस्पेंड करने की मांग
हंमामें की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिेक पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे के समर्थकों ने अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की। इस दौरान यहां यातायात बुरी से प्रभावित हो गया और गाड़ियों की लाइन लग गई। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
