इंदौर: बीएड की छात्रा का घर में फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा था- ‘Sorry मॉम-डैड…’

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बीएड की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका इंदौर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी. अपनी मौत से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने आत्महत्या की वजह के बारे में लिखा है. युवती ने बीमारी को आत्महत्या की वजह बताते हुए खुद को ही मौत का जिम्मेदार बताया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र की पवनपुरी कॉलोनी रहने वाली पूजा कनेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पूजा इंदौर में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही थी और चॉकलेट फैक्ट्री में पैकिंग का काम करती थी. युवती अलीराजपुर जिले की रहने वाली थी. युवती इंदौर में किराए के कमरे में अपने भाई के साथ रहती थी. भाई दीपावली की छुट्टियों पर गांव गया हुआ था. इसी बीच युवती ने अपनी तबियत खराब होने और इलाज के बाद भी ठीक नहीं होने पर सुसाइड कर लिया.

फांसी लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या

युवती ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने बीमारी से ठीक नहीं होने पर आत्महत्या करने की बात लिखी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची. पुलिस ने देखा कि पूजा का शव फंदे से झूल रहा था. पुलिस ने मामले की जांच के लिए तुरंत FSL की टीम को मौके पर बुलाया. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

माता-पिता से मांगी माफी

युवती सुसाइड में माता-पिता से माफी मांगने की बात लिखी थी. युवती अपनी बीमारी से काफी परेशान थी. उसने कई जगहों से अपना इलाज कराया था, लेकिन वह ठीक नहीं हो रही थी. इसी बात से वह काफी हताश थी और फिर आखिर में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry