Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय

मध्य प्रदेश

 इंदौर। इंदौर में पड़ रही तेज गर्मी का असर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में कलेक्टर शिवम शर्मा ने नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक कर दिया है। वहीं परीक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित की जाएंगी। वहीं इंदौर जिले में सभी आंगनबाड़‍ियां सुबह 8:30 से 11:30 तक ही संचालित होंगी।

सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान

बुधवार दोपहर में निकली धूप ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करवाया। वहीं शाम के समय में गर्मी व उमस रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन व रात के तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry