Indore Crime Branch: अजय देवगन की फिल्म का सेट बताकर फैलाया इंदौर-भोपाल जेल का भ्रम, क्राइम ब्रांच की रडार पर युवक

मध्य प्रदेश

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल जेल के फर्जी वीडियो के मामले में अब क्राइम ब्रांच एक्टिव हो गई है. जिला जेल के अंदर का वीडियो बताकर सोशल मीडिया पर डालना एक युवक को भारी पड़ गया है. इस मामले में जेल अधीक्षक ने इंदौर क्राइम ब्रांच से मामले की शिकायत की है, जिसमें सामने आया कि युवक ने अजय देवगन की एक फिल्म के सेट का वीडियो बनाकर उसे भोपाल और इंदौर जेल बता दिया था.

अजय देवगन के फिल्म सेट का था वीडियो

पिछले दिनों फिल्म अभिनेता अजय देवगन की एक फिल्म की शूटिंग भोपाल में हुई थी. इस दौरान भोपाल में एक जेल जैसा सेट शूटिंग के लिए बनाया गया था. इसी सेट का वीडियो बनाकर उसे इंदौर की जिला जेल और भोपाल जेल का वीडियो बात कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया. वीडियो डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ इंदौर के जिला जेल अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई.

क्राइम ब्रांच ने की आरोपी की पहचान

इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, ” भैय्यू डार्लिंग 03 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इन फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है. सर्कुलेट किए गए वीडियो में जेल के अंदर का दृश्य बताया जा रहा है, जो पूरी तरीह से भ्रामक है. प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वीडियो में दिखाया जा रहा था कि किस तरह से जेल के अंदर कैदियों की दिनचर्या होती है और किस तरह के बैरक हैं, जो की फर्जी था. आरोपी को चिन्हित कर लिया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

इंदौर जेल में सत्संग व प्रवचन

इंदौर के केंद्रीय जेल में कैदियों की मानसिकता और उनके व्यवहार में बदलाव लाने के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं. इसी कड़ी में इंदौर के केंद्रीय जेल में प्रसिद्ध संत ज्ञानानंद जी महाराज के एक दिन प्रवचन और सत्संग का आयोजन किया गया. इस प्रवचन के माध्यम से जेल के अंदर बंद कैदियों को पश्चाताप में जीवन और आत्म विकास का संदेश दिया गया. इस ज्ञान गंगा में केंद्रीय जेल में बंद तकरीबन 2500 से अधिक कैदी शामिल हुए, जिसमें महिला कैदी भी शामिल रहीं.इस दौरान जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने कहा, ” कैदियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ही जेल के अंदर इस तरह का अनूठा आयोजन किया गया है और समय-समय पर जेल के अंदर इस तरह के आयोजन किए जाते रहते हैं.”

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry