जबलपुर: विजयनगर थाना पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है. जिसमें 2 लड़कों ने कर्ज चुकाने के लिए 19 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. लूट की रकम से इन लड़कों ने पहले बैंक का कर्ज चुकाया लेकिन इसके पहले बाकी पैसे का कुछ इस्तेमाल करते, पुलिस उनके घर पहुंची और इन्हें पकड़ लिया. इन दोनों ही आरोपियों ने इसके पहले किसी किस्म का कोई क्राइम नहीं किया है.
सिर पर वार कर लूटे 19 लाख
जबलपुर के विजयनगर थाना में 19 नवंबर को विकास साहू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह कृषि उपज मंडी में काम करता है. उसकी फर्म में किसानों से अनाज खरीद जाता है और किसानों को पैसा चुकाया जाता है. 19 तारीख को भी उनकी फर्म ने लगभग 19 लाख रुपए का अनाज खरीदा था. उसने बैंक में चेक लगाकर नगद पैसा निकाला था और यही पैसा लेकर वह कृषि उपज मंडी के गेट के पास से निकल रहा था तभी 2 लोगों ने उसके सिर पर वार किया और वह उसका थैला लेकर भाग गए. इस थैला में 19 लाख रुपए थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
