आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली शशिकला नर्रा और उनके छह साल के बेटे की न्यू जर्सी के उनके अपार्टमेंट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. शशिकला की उम्र 38 साल थी. इस मामले में अब आठ साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. इनकी हत्या के मामले में अमेरिका के अधिकारियों ने भारतीय नागरिक नजीर हमीद के खिलाफ़ केस दर्ज किया है.
न्यू जर्सी में बर्लिंगटन काउंटी के प्रॉसिक्यूटर ने मंगलवार (US टाइम) को ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत सरकार से हमीद के प्रत्यर्पण करने की भी रिक्वेस्ट की. अमेरिका का कहना है नजीर कथित तौर पर डबल मर्डर करने के बाद भारत भाग गया.
क्राइम सीन से मिले सैंपल से डीएनए हुआ मैच
जांच के दौरान नजीर हमीद के वर्किंग लैपटॉप का DNA, क्राइम सीन पर मिले खून से मैच हुआ था. इस लैपटॉप का इस्तेमाल वो चेन्नई में एक MNC के लिए काम करने के लिए करता था. प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि हमीद, अमेरिका में वर्क वीज़ा पर था. वो न्यू जर्सी की एक कंपनी में शशिकला के पति का कलीग था और उसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहता था.
बर्लिंगटन काउंटी प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस ने कहा कि उन्होंने नजीर का DNA सैंपल मांगा था, लेकिन उसने मना कर दिया. इस मामले में US प्रॉसिक्यूटर ने मां-बेटे की हत्या के मामले में नज़ीर हमीद के एक्सट्रैडिशन की मांग की है.
अमेरिका से भारत आया लॉरेंस का भाई
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी अनमोल बिश्वनोई को बुधवार 19 नवंबर को अमेरिका से भारत लाया गया. इसपर एनआईए की तरफ से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. ये गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है.
अनमोल 2022 से ही फरार था. सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से उसकी तलाश की जा रही थी. फरार होने के बाद वो अमेरिका में रहने लगा था. अमेरिका जाने के लिए उसने फर्जी पासपोर्ट की मदद ली थी. इस पासपोर्ट पर उसने फरीदाबाद का एड्रेस रजिस्टर्ड कराया था. अनमोल का घर पंजाब के फाजिल्का में है. ये मूल रूप से यीं का रहने वाला है. उसका असली नाम अनमोल उर्फ भानू है. पिता का नाम लविंद्र कुमार है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
