रायपुर: केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया है. यह नियुक्ति कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी की मंजूरी के बाद की गई है.
केंद्र सरकार का अहम फैसला
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, IAS रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है. यह आदेश 19 मार्च 2026 को जारी किया गया. जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों तक रहेगा या फिर अगले आदेश तक, जो भी पहले हो.

कैबिनेट कमेटी ने दी मंजूरी
इस नियुक्ति को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी (ACC) ने मंजूरी दी है. इसके बाद ही कार्मिक विभाग ने औपचारिक आदेश जारी किया है. इस आदेश के जारी होते ही रवि मित्तल की पीएमओ में नियुक्ति हो गई है.
छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी
रवि मित्तल 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ कैडर से आते हैं. PMO में उनकी नियुक्ति को राज्य के लिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे केंद्र में छत्तीसगढ़ कैडर की भागीदारी मजबूत होगी.इस आदेश की कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।
PMO में डिप्टी सेक्रेटरी जैसे अहम पद पर रवि मित्तल की नियुक्ति न केवल उनके करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवाओं के लिए भी यह गर्व का विषय माना जा रहा है. रवि मित्तल छत्तीसगढ़ में कई जिलों के कलेक्टर का पद संभाल चुके हैं. इसके अलावा वे कई विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad