बालोद में बैंक मैनेजर के घर बड़ी चोरी! बिजली का तार काटकर अंदर घुसे शातिर चोर; लाखों के जेवरात और कैश लेकर हुए फरार, इलाके में दहशत

छत्तीसगढ़

बालोद: बालोद जिले में सूने घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घरों में धावा बोल रहे हैं. चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान चोर बिजली भी काट दे रहे हैं ताकि पुलिस को किसी तरह का सुराग ना मिले. रविवार को गुरुर में निजी बैंक मैनेजर के घर चोरी की घटना की जानकारी बालोद पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

शादी में बिलासपुर गया था परिवार

पूरा मामला ब्लॉक मुख्यालय गुरुर मे जोगिया तालाब के पास का है. रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा बिलासपुर निवासी उत्तरा पटेल ने पुलिस को बताया है कि वह शेयर माइक्रो फाइनेंस बैंक गुरूर का मैनेजर है. 5 मार्च को वह अपने घर नवापारा बिलासपुर चला गया था. 11 मार्च को दोपहर 12 बजे घर मालकीन पिन्की रानी चन्द्राकर ने फोन करके बताया कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ है. घर मालकिन ने चोरी की आशंका जताई.

सोने का हार और चांदी के जेवर, कैश चोरी

घटना की सूचना मिलने पर बैंक मैनेजर पत्नी निर्मला पटेल के साथ गुरूर पहुंचा. मौके पर देखा तो मेन डोर और अंदर कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था. अंदर कमरे में जाकर देखने पर आलमारी का हैंडल लॉक टूटा हुआ था. आलमारी में 3 तोला सोने का हार, 25 तोला चांदी की पायल, 3 सोने का लॉकेट गायब था. आलमारी में कुछ कैश भी रखा था, उसे भी चोर लेकर फरार हो चुके थे.

बालोद पुलिस चोरों की कर रही तलाश

5 मार्च से 11 मार्च के बीच चोरी होने की आशंका है. चोरी के पहले अज्ञात आरोपियों ने बिजली मीटर का कनेक्शन भी काट दिया था, जिसके चलते आसपास सीसीटीवी होने के बावजूद कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिला. पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331 (4) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry