MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमिश्नर, देखें 6 जिलों के नए कलेक्टर्स की सूची

मध्य प्रदेश

भोपाल: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस (IAS) अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें इंदौर कमिश्नर समेत 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं, एसीएस डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। इंदौर कमिश्नर सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पदस्थ किया गया है, जबकि उनकी जगह भास्कर लाक्षाकार को इंदौर संभागायुक्त का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा रतलाम, मंदसौर, अनूपपुर, आगर-मालवा, खरगोन और शहडोल के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं।

💼 नीरज मंडलोई को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सुदाम खाड़े और कुमार पुरुषोत्तम पर फिर जताया भरोसा

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के मद्देनजर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (MSME) की अतिरिक्त जवाबदारी मिली है। एक तरह से 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मुख्यमंत्री ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है। यूसीसी के ड्राफ्ट के साथ उसे लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाले आईएएस अजय कटेसरिया को जीएडी के उपसचिव के दायित्व से मुक्त कर रतलाम कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह जनसंपर्क आयुक्त रहे सुदाम खाड़े को वापस मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है, वे अब सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। कुमार पुरुषोत्तम को भी मंडी बोर्ड की जिम्मेदारी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है। भरोसेमंद अफसरों में गिने जाने वाले संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का दायित्व दिया गया है, साथ ही केन-बेतवा-पार्वती-कालीसिंध परियोजना की कमान भी उन्हें सौंपी गई है। केसी गुप्ता को उद्यानिकी का नया दायित्व मिला है, वहीं प्रमुख सचिव मनीष सिंह को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया गया है। उद्योग विभाग में अपनी परफॉरमेंस दिखा चुके राघवेंद्र सिंह को वन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है; इसके साथ वे आनंद विभाग का कामकाज भी पहले की तरह देखते रहेंगे।

🏛️ इंदौर के नए कमिश्नर बने भास्कर लाक्षाकार, जानें किन-किन जिलों में बदले गए कलेक्टर

भास्कर लाक्षाकार, जो अभी तक आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें इंदौर का नया संभागायुक्त बनाया गया है। जीएडी में अपर सचिव अजय कटेसरिया को कलेक्टर रतलाम की जिम्मेदारी दी गई है। उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त राजस्व रहे रत्नाकर झा अब जिला अनूपपुर के कलेक्टर होंगे; हर्षल पंचोली को हटाकर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, हर्षल अब एप्को में कार्यपालन संचालक रहेंगे।

शहडोल जिले के कलेक्टर केदार सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD) का दायित्व दिया गया है; उनकी जगह रतलाम में कलेक्टर रहीं मिशा सिंह को शहडोल का जिम्मा सौंपा गया है। मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को खाद्य नागरिक आपूर्ति में भेजा गया है; उनकी जगह नगरीय प्रशासन में अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को मंदसौर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह आगर-मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को औद्योगिक विकास निगम इंदौर में कार्यकारी संचालक का दायित्व दिया गया है; आगर-मालवा कलेक्टर का प्रभार अब डॉ. शेर सिंह मीना संभालेंगे, जो इससे पहले सतना नगर निगम में आयुक्त पद पर कार्यरत थे।

1

 

20 IAS TRANSFERS FULL LIST

20 IAS TRANSFERS LIST

MP IAS TRANSFER NEWS

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry