काठगढ़ः बलाचौर-रूपनगर हाईवे स्थित गांव सुधा माजर के पास गत रात कारों की आपसी टक्कर से एक व्यक्ति की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क सुरक्षा बल टीम के अधिकारी कुलवीर सिंह ने बताया कि हादसा गत रात हुआ है।
बलाचौर साइड से एक कार में मनजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मुतो मंड बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर और करन निवासी पटियाला जोकि अब गांव माणेवाल में रहते है, दोनों कार में सवार थे और वह सुधा माजरा कट से गांव माणेवाल की तरफ जाने लगे तो उनकी कार की टक्कर दूसरी तरफ चंडीगढ़ से अमृतसर की तरफ आ रही एक कार, जिसे हरशदीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी अमृतसर चला रहा था, के साथ हो गई। इस हादसे में करण के ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर घायल मनजीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बलाचौर में दाखिल करवाया गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि इसके साथ दोनों कारों के परखच्चे तक उड़ गए। थाना काठगढ़ पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
