भवानीगढ़ : पास के गांव में स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की को छुपाकर अज्ञात स्थान पर रखने के आरोप में लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गत 7 अगस्त को रोजाना की तरह अपनी बेटी को कॉलेज छोड़कर गया था और दोपहर 2:30 बजे जब वह अपनी लड़की को लेने के लिए कॉलेज गया तो उसकी बेटी वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि गांव राजपुरा निवासी प्रेम सिंह के बेटे जगदीप सिंह ने उसकी लड़की को किसी अज्ञात स्थान पर छिपा रखा है। पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर जगदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
