उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में आज यानि शुक्रवार को दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही कमरे में पांच लोगों की लाश बरामद हुई है. इसमें पति-पत्नी समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है रोज की तरह यह व्यक्ति अपने बच्चों के साथ रात में सोने के लिए कमरे में गया था. लेकिन सुबह पूरे परिवार की लाशें एक बंद कमरे में बरामद हुईं. इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची हैं.
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच करना शुरू की तो पता चला कि रोज अली ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों का गला दबाकर हत्या की. फिर खुद भी फांसी से पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जा रहा है कि कई दिनों से पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते रोज अली ने यह बड़ा कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मामले में क्या बोले एसपी?
एसपी राहुल भाटी का कहना है- रोज अली पहले पूरे परिवार का कत्ल किया. एक के बाद एक के मुंह पर तकिया रखकर या गला दबाकर उन्हें मार डाला. फिर फांसी का फंदा लगाया और उसमें लटक गया. शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा. पांच मौतों से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
