उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आतंकी जांच से जुड़ी बड़ी हलचल लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिली. बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त टीम ने फेमस मेडिकेयर हॉस्पिटल में लगभग पांच घंटे तक गहन छानबीन की. इस दौरान स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट और जिला पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे. टीम के अचानक पहुंचते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. सुरक्षा कारणों से मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई.
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई दिल्ली धमाके प्रकरण और गिरफ्तार डॉ. आदिल से जुड़े नए सुरागों के आधार पर की गई. बताया गया कि टीम ने अस्पताल के प्रशासनिक रिकॉर्ड, भर्ती प्रक्रिया, वेतन प्रणाली, और मरीजों के डेटा को खंगाला. जांच का मुख्य फोकस यह था कि डॉ. आदिल ने यहां काम करते समय किन लोगों से संपर्क रखा और क्या उनके माध्यम से किसी बाहरी संगठन या व्यक्ति को लाभ पहुंचाया गया था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad