गुरुग्राम: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल विभाग ने नकली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाले (मौनजारो) इंजेक्शन का करीब 70 लाख रुपये का जखीरा जब्त किया है.
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाईः ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुड़गांव में बड़ी मात्रा में नकली (मौनजारो) इंजेक्शन लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी की गई और पूरा स्टॉक बरामद कर लिया गया.
वजन घटाने के लिए मौनजारो का होता है उपयोगः मौनजारो इंजेक्शन मूल रूप से इटली की एक कंपनी द्वारा बनाया जाता है और शुगर के मरीजों के इलाज में काम आता है. भारत में इसका गलत इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है. फिलहाल विभाग जांच कर रहा है कि नकली इंजेक्शन की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसमें कौन-कौन शामिल है. अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई चेन का पता लगाकर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी.
‘दवाइयां सिर्फ लाइसेंसधारी केमिस्ट से बिल लेकर खरीदें’: DCO अमनदीप चौहान ने लोगों से अपील की है कि दवाइयां सिर्फ लाइसेंसधारी केमिस्ट से बिल लेकर ही खरीदें. खरीद के दौरान इंजेक्शन का बैच नंबर और पैकेजिंग जरूर चेक करें. विभाग ने जब्त इंजेक्शन के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं, रिपोर्ट आने के बाद नकली दवा के सप्लायर और खरीदारों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
