Gun Point पर देते थे वारदातों को अंजाम, पुलिस के हत्थे चढ़े बाप-बेटा

पंजाब

पंजाब में आए दिन हो रही वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गन प्वाइंट पर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर देहात पुलिस ने गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिनकी पहचान राज कुमार और राजवीर निवासी सैदपुर झिरी, थान शाहकोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों बाप-बेटे को काबू किया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर शाहकोट और नकोदर एरिया में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 25 रौंद, मोबाइल, स्मार्ट वॉर्च और 6 तोले सोना बरामद किया गया है। इनके खिलाफ थाना मेहतपुर में एफआईआर नंबर 13 धारा 305(ए), 309(3) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने 10-12 लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry