बीच सड़क आग का गोला बना छोटा हाथी, ऐसे बची चालक की जान

पंजाब

कल रात आई.टी.आई. पुल पर अचानक आग लगने से एक छोटा हाथी बुरी तरह झुलस गया, जबकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी देते हुए छोटा हाथी चालक हैप्पी ने बताया कि वह डबवाली से रामपुरा जा रहा था।

इसी बीच अचानक छोटे हाथी में आग लग गई। आग लगने के कारण वाहन की खिड़कियां भी बंद हो गईं, जिससे वह अंदर ही फंस गया। इस बीच दूसरे चालक ने उसे वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry