दसूहा: अंतरराष्ट्रीय कवि चैन सिंह चक्रवर्ती निवासी बाजवा कालोनी कैंथां दसूहा के पोते नवबीर सिंह गाबी (8 वर्ष) पुत्र नरिंदर सिंह लाडी की जर्मनी के ग्रोसन स्टड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय कवि चैन सिंह चक्रवर्ती ने बताया कि उनका पोता नवबीर सिंह गाबी अपने स्कूल से लौटने के बाद खेलने जा रहा था कि अचानक किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जब उन्हें कल शाम को यह सूचना मिली तो स्तब्ध रह गए और उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार सदमे में है। उन्होंने बताया कि अब तक उनका बेटा नरेंद्र सिंह लाडी अपने परिवार के साथ जर्मनी में खुशी से रह रहा था। इस दुःख की घड़ी में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन, के.एम.एस. कॉलेज के चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी, नगर कौंसिल दसूहा के पूर्व अध्यक्ष रविंदर रवि शिंगारी, भाजपा दसूहा प्रभारी राणा रघुनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय कवि चैन सिंह के पोते की अचानक हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad