लुधियाना : क्राइम ब्रांच 2 की पुलिस टीम ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले एक आरोपी को 42 अवैध शराब की पेटियों सहित गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ थाना मेहरबान में मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थानेदार सेठी कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गौसगढ़ के पास मौजूद थी और इस दौरान मुखबर खास ने सूचना दी की एक होंडा सिटी कार में एक व्यक्ति अवैध शराब की सप्लाई लेकर आ रहा है जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चालक आरोपी सतवंत सिंह पुत्र कलवरुण सिंह वासी गांव रोड को गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%