Durg News: ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत 178 श्रद्धालु अयोध्या रवाना; मेयर धीरज बाकलीवाल ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़

दुर्ग: छत्तीसगढ़ शासन की ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत दुर्ग जिले में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. दुर्ग रेलवे स्टेशन से 178 श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से राम की जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना हुआ.

नारों से गूंजा स्टेशन

इस अवसर पर पूरा स्टेशन परिसर जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. दुर्ग नगर पालिक निगम की महापौर अलका बाघमार ने इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने स्वयं स्टेशन पहुंचकर यात्रियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया.

काशी की यात्रा का भी मिलेगा लाभ

मेयर अलका ने यात्रियों की सुखद व सुरक्षित यात्रा की मंगलकामना की. महापौर ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल आम नागरिकों के वर्षों पुराने सपने को साकार कर रही है. आपको बता दें कि श्रद्धालुओं को केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि काशी विश्वनाथ के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त होगा,

योजना के तहत अब 46 हजार से ज्यादा यात्री लाभान्वित

इस जत्थे की रवानगी के साथ ही योजना का लाभ लेने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 45,900 से बढ़कर 46,750 पहुंच जाएगी, श्रद्धालुओं ने भी इस कल्याणकारी योजना के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया, जो उन्हें धर्म और आस्था के केंद्रों से जोड़ रही है.

आपको बता दें कि 11 जनवरी 2024 को मंत्रिमंडल की बैठक में इस तीर्थ दर्शन योजना को मंजूरी मिली थी. 7 फरवरी 2024 को दुर्ग से अयोध्या धाम के लिए तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रवाना किया गया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry