धनबादः जिला के झरिया थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है. झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित बस्ताकोला एक प्लाई गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग से निकला धुंआ और गुब्बार के कारण आसपास का इलाका पूरा धुंधला हो गया और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया. इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के जरिए आग पर काबू पाने में जुटी है.
आग लगने के सही कारणों का पता अब तक पता नहीं चल सका है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई. इस घटना में गोदाम से जुड़े राजू अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आग की चपेट में एक मवेशी के झुलसने की भी जानकारी मिल रही है, जबकि बाकी मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं. फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है. इस घटना को लेकर पूर्व मुखिया रामबालक प्रसाद ने बताया कि गोदाम सुबलमल अग्रवाल के गोदाम में आग लगी है, उसका बेटा ओमप्रकाश अग्रवाल भाड़े में दुकान को लगाते हैं.
आग लगने की जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. दमकल वाहन के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
