Crime Against Minor: नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल का सश्रम कारावास

छत्तीसगढ़

बालोद : नगर पंचायत गुरूर के वार्ड क्रमांक 02 में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने एक प्रार्थना सभा में धावा बोल दिया. आरोप है कि यहां गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर और भ्रम फैलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की नाकाम कोशिश की जा रही थी, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. हंगामे का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है, और यहां प्रार्थना सभा को बंद कराया गया दरअसल गोद भराई की आड़ में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था.

लालच का जाल और प्रार्थना सभा

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बताया कि कथित तौर पर ईसाई धर्म के कुछ प्रचारक स्थानीय निर्धन परिवारों को निशाना बना रहे थे. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा था.

ईसाई धर्म अपनाने के बदले कई प्रकार के प्रलोभन दिए जा रहे थे. इसी उद्देश्य से एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जहां लोगों को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा था.इसकी सूचना हमें मिलते ही यहां पहुंचे- प्रदीप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष

जनप्रतिनिधियों और संगठनों का कड़ा रुख

जैसे ही इस बात की भनक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू और हिंदू संगठनों को लगी, वे तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने न केवल चल रही सभा को रुकवाया, बल्कि वहां मौजूद ‘धर्म के ठेकेदारों’ को जमकर खरी-खोटी सुनाई. अध्यक्ष प्रदीप साहू ने इस कृत्य को समाज की शांति भंग करने वाला बताया और तुरंत इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी.

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद नगर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. हिंदू संगठनों ने प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी जांच की मांग की. साथ ही प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों पर सख्त एक्शन हो. नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बताया कि हम अपने क्षेत्र में भोले-भाले लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे. प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना न केवल अवैध है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने के खिलाफ भी है.इस कार्रवाई के दौरान चौलेश देशमुख, राकेश साहू, जयंत साहू, आकाश साहू, निलाम्बर साहू, रवि देशमुख, अनमोल ओझा, यमन नरेटी, आयुष देवान समेत बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता मुस्तैद रहे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry