दुर्ग: छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया है. भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अमित जोगी ने कहा कि आने वाले वक्त में संभव है कि जेसीसीजे पार्टी का विलय कांग्रेस में हो जाए. अमित जोगी ने कहा कि हमने इसके लिए पार्टी की ओर से ओपचारिक आवेदन भी कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है. अमित जोगी ने कहा कि अब कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर है कि वो क्या फैसला लेता है.
अमित जोगी ने फिर उठाई कांग्रेस में विलय की बात
अमित जोगी के बयान पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अमित जोगी कांग्रेस पार्टी में विलय चाहते हैं अच्छी बात है. लेकिन इस बात का फैसला पार्टी आलाकमान को करेगी. आपको बता दें कि इससे पहले भी अमित जोगी ने कांग्रेस पार्टी में विलय की बात कही थी लेकिन उस वक्त भी कांग्रेस ने अमित जोगी को कोई जवाब नहीं दिया था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
