धमतरी। धमतरी के कलेक्ट कार्यालय परिसर में सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिला। एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इस घटना से परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गय।मामले की संगीनता को देखते हुए तत्काल कलेक्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में लिया। युवक को सीधे पकड़कर अंदर ले गए।
जानकारी के अनुसार कुरूद ब्लॉक के ग्राम रामपुर निवासी चैती बाई साहू का परिवारजनों के बीच नामांतरण बंटवारे को लेकर लंबे समय से मामला चल रहा है। न्यायालयीन प्रक्रिया की सुस्त गति व आशानुरूप निर्णय नहीं आने से नाराज चैती बाई साहू के पुत्र देवेंद्र कुमार साहू तीन नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। कार्यालय परिसर में ही उसने बोतल में ले गए पेट्रोल को स्वयं के ऊपर उड़ेल लिया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%