दमोह: दमोह में मंगलवार को जनसुनवाई के दिन कड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर प्रतापनारायण यादव का एक्शन मोड दिखा। उन्होंने दो कर्मचारियों को निलंबित करते हुए सख्त कार्रवाई की। एक पटवारी और एक सचिव पर निलंबन कार्रवाई हुई।
इसके साथ ही कलेक्टर प्रताप नारायण ने अधिकारियों पर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने एक तहसीलदार और आरआई को नोटिस जारी किए । कलेक्टर प्रताप नारायण यादव बिल्कुल एक्शन मोड मे दिखाई दिए और आवेदकों को किसी भी तरह की समस्या न आने के आदेश दिए। अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दमयंती नगर तहसील में बिना असली निराकरण के शिकायत पोर्टल पर बंद करने पर तहसीलदार रॉबिन जैन और आरआई अभिषेक जैन को नोटिस जारी किया है। वहीं पीएम आवास योजना में ग्राम पंचायत पटना कुम्हारी के सचिव को महिला से पैसे लेने के साथ ही तहसील पटेरा की पटवारी प्रिया श्रीवास्तव को सीमांकन और शिकायत के गलत निराकरण के आरोप में निलंबित किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad