Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम

मध्य प्रदेश

छतरपुर : ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर भारत में रसोई गैस पर पड़ने लगा है. छतरपुर में भी जिला प्रशासन ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर अघोषित रोक लगा दी है. रोक लगते ही आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक की चिंता बढ़ा गई. जमाखोरों ने भी अपनी दुकानें चलाना शुरू कर दी हैं. मुखबिर की सूचना पर छतरपुर पुलिस, प्रशासन ने रिटायर्ड शिक्षक के घर आधी रात छापा डालकर भारी मात्रा में घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं.

घर में किया गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण

अन्य शहरों की भांति छतरपुर में भी अब कॉमर्शियल सिलेंडर ना मिलने से होटल-रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग व्यवसाय पर सीधा असर देखने को मिलने लगा है. गैस की किल्लत को देखते हुए लोगों ने कालाबाजारी करना शुरू कर दिया है. छतरपुर में रिटायर्ड शिक्षक ने अपने घर पर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया. प्रशासन की टीम ने घर के अंदर रखे 25 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. इनमें से 03 गैस सिलेंडर भरे एवं अन्य गैस टंकियां खाली पाई गईं.

गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश

तहसीलदार एवं खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा रिटायर्ड शिक्षक श्यामलाल अहिरवार के खिलाफ कार्रवाई की गई है. नायब तहसीलदार शशांक जैन ने बताया “पुलिस और खाद्य विभाग की टीम के साथ वह शहर के वार्ड क्रमांक 3 विश्वनाथ कॉलोनी देर रात पहुंचे. यहां से 25 सिलेंडर घर से जब्त कर कार्यवाई की गई.” छतरपुर के प्रभारी कलेक्टर नमःशिवाय अरजरिया ने एक दिन पहले शहर के सभी गैस एजेंसियो के साथ बैठकर कर सख्त निर्देश दिए थे.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद

प्रभारी कलेक्टर नमःशिवाय अरजरिया ने बैठक में बताया “गैस और पेट्रोलियम के संबंध मे निर्देश जारी किए गए हैं. घरेलू गैस सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन में दिया जाएगा. गैर घरेलू गैस सिलेंडर केवल आवश्यक कार्य स्थल जिसमें अस्पतालों एवं शैक्षणिक संस्थान में ही दिए जाएंगे. जिले में रसोई गैस की ब्लैकमार्केटिंग एवं घरेलू गैस सिलेंडरो का डायवर्सन या रिफिलिंग दुरुपयोग ना करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी.”

होटल संचालक भगवत अग्रवाल बताते हैं “कॉमर्शियल सिलेंडर पर प्रतिबंध होने से अब खासतौर पर शादी-विवाह के सीजन में हलवाई और कैटरिंग संचालकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खाना व्यवस्था को लेकर होगी.”

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry