उज्जैन के आयुर्वेदिक कॉलेज में पंचकर्म करवा रहा दुष्‍कर्म का दोषी आसाराम

मध्य प्रदेश

उज्जैन। दुष्कर्म के मामले में दोषी आसाराम इन दिनों उज्जैन आश्रम में है। सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आसाराम उज्जैन में मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम में ठहरा हुआ है। शनिवार को वह चिमनगंज थाने के पीछे स्थित धन्वंतरि आयुर्वेदिक कालेज में पंचकर्म करवाने पहुंचा था, तो उसके यहां होने की बात सामने आई, इस दौरान वह व्हील चेयर पर नजर आया था।

  • दो दिनों से आसाराम धन्वंतरि आयुर्वेदिक कालेज में पंचकर्म करने के लिए पहुंच रहा है।
  • शनिवार को भी वह दोपहर करीब साढे 12 बजे कालेज पहुंचा था।
  • दो कारों में आसाराम का काफिला कॉलेज पहुंचा था।
  • इसके बाद उसे व्हील चेयर पर बैठाकर अंदर ले जाया गया।
  • करीब एक घंटे तक वह पंचकर्म करवाता रहा।
  • इस दौरान उसके अनुयायी भी कालेज परिसर में पहुंच गए थे।
  • उज्जैन आश्रम में लोगों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
  • लोगों से उनके मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी पहले ही बाहर रखवाए जा रहे हैं।
  • सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry