कोरबा: कटघोरा क्षेत्र के कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता और जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में अक्षय गर्ग की मौत हो गई है.
तीन हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला
सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच ग्राम केशलपुर में अपनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य की साइट पर मौजूद थे. इसी दौरान काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू और टांगी जैसे हथियार का उपयोग करने की संभावना है. पूरे शरीर पर हमला किया गया है, जिससे वह लहुलुहान हो गए.
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
इस हमले में अक्षय गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दिनदहाड़े हुई हत्या से कटघोरा में दहशत
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस बल मौके पर मौजूद है. परिजनों में आक्रोश है. घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
