खरगोन। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर खरगोन-इंदौर मार्ग स्थित बालसमुद में पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को सुबह 6.30 बजे सड़क हादसा हो गया। इसमें मिनी ट्रक और सब्जियों से भरी पिकअप की भिड़ंत हो गई। इसमें वाहनों चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, मिनी ट्रक में सवार सात में से कुछ लोगों को गंभीर चोट आई हैं। जानकारी अनुसार मिनी ट्रक चालक दिनेश पुत्र चेतराम भालसे (42) निवासी जीरभार धरमपुरी के पोल्ट्री फार्म से खाद लेकर अपने गांव लौट रहा था।
वहीं पिकअप वाहन इंदौर की ओर सब्जियां लेकर जा रही थी। इस दौरान दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण सैफुद्दीन खान और सदर जावेद खान ने तत्काल जेसीबी बुलवाकर कड़ी मशक्कत से दोनों चालकों के शवों को बाहर निकाला, वही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निजी वाहन से कसरावद अस्पताल भिजवाया गया।घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad