BJP के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे जालंधर, इन मुद्दों पर की चर्चा

पंजाब

जालंधर: पंजाब के जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने मीडिया से बातचीत की। ये बातचीत काफी अहम थी, क्योंकि ये देश में पेश हुए बजट के लेकर की गई थी।

जानकारी के अनुसार ये बातचीत सोमवार की दोपहर को जालंधर के स्थानीय होटल में की गई थी, जिस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उन्होंने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बार बीजेपी को मिले 18 प्रतिशत वोटों से वह बेहद खुश हैं, क्योंकि यह नतीजा पिछली बार से कई ज्यादा अच्छा था। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार के पास 2047 तक का विजन है।

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने की कोई जानकारी नहीं है, लोग भली-भांति अवगत हैं कि प्रधानमंत्री ने देश के लिए क्या क्या किया है। उन्होंने देश के बारे में सोचते हुए देश को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के लाखों के कर्ज भी माफ किए हैं, किसानों को आधुनिक बनाने का काम भी किया है।

उन्होंने आगे विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि आजकल विपक्ष सदन में चर्चा करने की बजाय बाहर पार्टियों की बुराई करता है। इन लोगों ने पंजाब में यह कह कर जनता को गुमराह किया कि संविधान खतरे में है। उन्होंने दिल्ली आईएएस सेंटर में हुई घटना पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली का सीवरेज सिस्टम ठीक नहीं है, जिस कारण ये घटना हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry